हरिद्वार : ग्राम महमूदपुर थाना पिरान कलियर में राजनीतिक प्रतिद्वंदता/वर्चस्व व नगर निकाय सभासद पद के चुनाव हारने जीतने को लेकर दो पक्षों में छींटाकसी, एक दूसरे पर झूठे आरोप प्रत्यारोप लगाने पर थाने के पास खानकाह के पास आपस में लड़ने झगड़ने की सूचना मिली।
प्राप्त सूचना पर कलियर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर 8 व्यक्तियों को अंतर्गत धारा धारा-170 BNSS के तहत गिरफ्तार किया गया।
पूर्व में भी दोनों पक्षों के विरुद्ध थाना कलियर पर निरोधात्मक कार्यवाही कर अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
