हरिद्वार :  NEET (UG) 2026 के घोषित परिणामों में Kota Classes Haridwar powered by Edusudha Pvt. Ltd. ने एक बार फिर उत्तराखंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया अध्याय लिखा है। संस्थान के 30 से अधिक विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर मेडिकल प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल की।
संस्थान की छात्रा दीपशिखा ने 590/720 अंक प्राप्त कर संस्थान में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं अवनी रॉय ने 571 अंक, अदनान ने 564 अंक, आयुषी ने 558 अंक, गुनगुन ने 556 अंक, अदिति ने 552 अंक तथा काव्या वत्स ने 545 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसके अतिरिक्त संस्थान के 20 से अधिक विद्यार्थियों ने 540 से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया।
संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. रवि वर्मा ने सभी सफल विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासित तैयारी और अनुभवी शिक्षकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सफल छात्र-छात्राएं भविष्य में उत्कृष्ट चिकित्सक बनकर समाज और देश की सेवा करेंगे।
एकेडमिक डायरेक्टर राजीव रंजन वर्मा ने कहा कि सही रणनीति, नियमित टेस्ट, व्यक्तिगत मार्गदर्शन और गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने बताया कि संस्थान प्रत्येक विद्यार्थी की क्षमता के अनुरूप व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग प्रदान करता है, जिसके परिणामस्वरूप हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम सामने आ रहे हैं।
संस्थान ने बताया कि NEET (UG) 2027 के लिए नए बैचों में प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। विद्यार्थियों को अनुभवी फैकल्टी, नियमित टेस्ट सीरीज़, विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण और व्यक्तिगत मेंटरशिप की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी

error: Content is protected !!