हरिद्वार : ज्वालापुर क्षेत्र में आज ‘आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस’ का भव्य शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। इस विशेष अवसर पर शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।
‘आरिवा हाउस ऑफ एलीगेंस’ महिलाओं के लिए एक अनूठी पहल है, जहां एक ही स्थान पर ज्वेलरी, लेटेस्ट डिजाइन के लहंगे, मेकअप और ब्यूटी से जुड़ी सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। यहां महिलाओं की सुंदरता और देखभाल से संबंधित हर जरूरत का विशेष ध्यान रखा गया है।
संस्थान की ऑनर श्रीमती इतिक्षा वर्मा एवं अनुराग वर्मा ने बताया कि हरिद्वार में पहली बार इस तरह की सुविधा शुरू की गई है, जहां महिलाओं को एक ही छत के नीचे संपूर्ण सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने बताया कि यहां एडवांस स्किन ट्रीटमेंट, कोरियन फेशियल, लेजर ट्रीटमेंट, हाइड्रा फेशियल और स्किन से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही लेटेस्ट ज्वेलरी और फैशनेबल लहंगों की भी विशेष रेंज उपलब्ध है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि यह केंद्र विशेष रूप से महिलाओं के लिए ही तैयार किया गया है। यहां एक एकेडमी भी संचालित की जाएगी, जहां विभिन्न प्रकार के कोर्स उपलब्ध होंगे। इन कोर्सों के माध्यम से महिलाएं अपने भविष्य को संवार सकती हैं और आत्मनिर्भर बनकर अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं।
उद्घाटन समारोह में हरिद्वार की मेयर किरण जैसल, आलोक शर्मा, मनोज सैनी, संतोष चौहान, उमा जी, काजल, प्रियंका गोस्वामी,रितु चौधरी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
कार्यक्रम का आयोजन अत्यंत भव्य और सफल रहा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर इस नए केंद्र का स्वागत किया।
