हरिद्वार : रानीपुर मोड़ स्थित “अरोड़ा टेक वर्ल्ड” का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, व्यापारी, शुभचिंतक तथा स्थानीय लोग उपस्थित रहे और नए प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रतिष्ठान संचालक जतिन अरोड़ा जी ने बताया कि अरोड़ा टेक वर्ल्ड में ग्राहकों को मोबाइल फोन, एक्सेसरीज़, गैजेट्स तथा अन्य आधुनिक तकनीकी उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उचित मूल्य पर उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, विश्वसनीय सेवा और संतोषजनक खरीदारी का अनुभव प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी।

शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि निर्मल संतपुरा के महंत जगजीत सिंह महाराज जी व वरिष्ठ समाजसेवी विशाल गर्ग जी ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया। उपस्थित लोगों ने नए व्यापारिक प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र के लोगों को आधुनिक तकनीकी उत्पाद एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे।

error: Content is protected !!