हरिद्वार :  धर्मनगरी हरिद्वार के कनखल स्थित श्री परम धाम आश्रम में आज श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा प्रारंभ होने से पहले वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना एवं कलश पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

श्रीराम कथा के प्रथम दिवस पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर भगवान श्रीराम के जीवन, आदर्शों और मर्यादा का श्रवण किया। कथा व्यास ने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, त्याग, सेवा और धर्म का संदेश देता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा प्रदान करते हैं।

आश्रम परिसर को आकर्षक फूलों और धार्मिक सजावट से सजाया गया था। भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर धर्म लाभ प्राप्त किया तथा आयोजन की सराहना की।

आश्रम प्रबंधन ने बताया कि श्रीराम कथा आगामी दिनों तक प्रतिदिन निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस अवसर पर शिव चंद्र यादव , अशोक कपूर , आदि श्रद्धालु मौजुद रहे

error: Content is protected !!