हरिद्वार : महामंडलेश्वर स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरि जी महाराज ने सोमवार को पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार पहुंचकर परम पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण जी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर दोनों संतों के बीच सनातन संस्कृति के संरक्षण, योग, आयुर्वेद तथा राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरि जी महाराज ने आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं समाज सेवा के कार्यों की सराहना करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।

आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने भी स्वामी सत्यश्रेयानंद गिरि जी महाराज का स्नेहपूर्वक स्वागत करते हुए उन्हें आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

भेंट के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं एवं संतजनों ने इसे आध्यात्मिक समन्वय और सनातन परंपरा को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक क्षण बताया। कार्यक्रम का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आत्मीयता से परिपूर्ण रहा।

error: Content is protected !!