हरिद्वार : मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आर्य वानप्रस्थ सन्यास आश्रम में निःशुल्क जनरल फिजिशियन एवं नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, वरिष्ठ नागरिकों एवं आश्रम में निवास कर रहे श्रद्धालुओं ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा नेत्र विशेषज्ञों द्वारा आँखों की विस्तृत जाँच की गई। जरूरतमंद मरीजों को उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया और आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं।
इस अवसर पर मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट के पदाधिकारियों नेहा मलिक ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाना है। भविष्य में भी ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे।
शिविर में आए लोगों ने मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट की इस जनसेवा पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं और समय-समय पर इनका आयोजन होना चाहिए।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में ट्रस्ट के सदस्यों, चिकित्सकों, स्वयंसेवकों एवं आश्रम प्रबंधन का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
