टिहरी गढ़वाल : आज दिनांक 13/02/2025 को क्षेत्राधिकारी टिहरी/लाइन जनपद टिहरी गढ़वाल द्वारा पुलिस लाइन चंबा का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया।

 

क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, क्वार्टर गार्ड, शस्त्रगार, सी. पी. सी. कैंटीन, गणना कार्यालय, जी. डी. कार्यालय, कैश कार्यालय, स्टोर कार्यालय, परिवहन शाखा, भोजनालय, जिम, मनोरनजंन कक्ष, कर्मचारी बैरक, गेस्ट हाउस, परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया।

 

उपस्थित कर्मियों से असलाह के संबंध मे जानकारी ली गई तथा खुलवाया एवं जुड़वाया गया।

 

बैरकों व भोजनालय में साफ सफाई रखने हेतु व भोजन की गुणवत्ता उच्च स्तर की रखने हेतु एवं सरकारी संपत्ति संबंधी जीपी लिस्ट का मिलान करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

 

इसके उपरान्त क्षेत्राधिकारी द्वारा पुलिस लाइन में उपस्थित समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लिया गया तथा समस्यायें पूछी गयी व आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

 

इस अवसर पर प्रतिसार निरीक्षक श्री प्रदीप कुमार, उपनिरीक्षक स0पु0 सुभाष चंद्र तथा अन्य उपस्थित रहे।

 

 

You missed

error: Content is protected !!