टिहरी गढ़वाल  : उत्तराखंड राज्य में वनाग्नि रोकने के लिए थाना देवप्रयाग व थाना थत्युड़ ने अन्य विभागों के साथ की मॉक ड्रिल

 

 

वन बहुल उत्तराखंड राज्य, जिसका लगभग 71 फ़ीसदी हिस्सा जंगलों से घिरा हुआ है, में हर साल हो रही वनाग्नि की घटनाएं एक गंभीर समस्या बनती जा रही है।

वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम हेतु माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार महोदय की पहल पर राज्य के प्रत्येक जिले में NDMA (राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) व USDMA (उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण) के संयुक्त तत्वाधान में तहसील स्तरों पर मॉक ड्रिल का आज आयोजन किया गया।

 

इसी क्रम में दिनांक 13.2.2025 को टिहरी जिले की तहसील धनोल्टी, घनसाली सहित तहसील देवप्रयाग में भी मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

तहसील देवप्रयाग में उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर/ कीर्तिनगर श्री देवेंद्र सिंह नेगी (Incident Commander of mock drill) के नेतृत्व में *राजस्व, पुलिस, भारतीय सेना, वन विभाग, SDRF, चिकित्सा, जल संस्थान, पशुपालन आदि विभागों द्वारा* डिग्री कॉलेज, देवप्रयाग के ऊपर जंगल में लगी आग पर नियंत्रण व वनाग्नि नियंत्रण के दौरान घायल व्यक्तियों का सकुशल रेस्क्यू आदि से संबंधित मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।.

थाना थत्युड़ क्षेत्रांतर्गत भी दावानल पर काबू पाने के लिए मॉक ड्रिल की गई।

 

मॉक ड्रिल से विभिन्न विभागों जैसे राजस्व, स्वास्थ्य, sdrf, स्थानीय पुलिस, वन विभाग आदि को आपदा के समय समन्वय बनाने में मदद मिलेगी।

 

 

 

error: Content is protected !!