हरिद्वार : वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने हेतु एसएससी हरिद्वार द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों पर काम करते हुए ज्वालापुर पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज एकत्रित कर आसपास संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चैकिंग कर मूखबीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर कड़ी सुरागरसी पतारसी कर पूर्व में मोटरसाइकिल चोरी में गए अपराधियों/संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ की गई
दिनांक 08/02/25 को 01 व्यक्ति विवेक कपूर पुत्र स्वर्गीय संजीव कपूर निवासी मुखिया गली भूपतवाला कोतवाली हरिद्वार को चोरी की मोटरसाइकिल सुपर स्प्लेंडर नंबर UP-20-AS-8867 के साथ रेगुलेटर पुल नहर पटरी के पास से दबोचा गया।
बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 317(2) की बढ़ोतरी की गई।
व्यक्ति शराब पीने का आदी है जिसने नशे की लत पूरी करने के लिए बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था आरोपी पूर्व में भी मोटरसाइकिल चोरी के मामले मे जेल जा चुका है।
