हरिद्वार : कृष्णवीर सिंह निवासी गंगोत्रीपुरम रुड़की द्वारा अपने निर्माणाधीन मकान से बिजली के तार और अन्य सामान की चोरी के संबंध में कोतवाली रुड़की में शिकायत दर्ज कराई गई।

प्रकरण का त्वरित संज्ञान लेकर मु.अ.सं. 757/2024 पंजीकृत किया गया तथा प्रकरण की विवेचना अ.उ.निरी. पुष्कर सिंह चौहान को सौंपी गई।घटना के अनावरण हेतु इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता ली गई जिसके आधार पर दिनांक 27.12.2024 को 01 संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद आरिफ पुत्र रईस अहमद, निवासी इमली रोड, सती मोहल्ला, रुड़की को सोनाली पुल, कलियर नहर पटरी के पास से हिरासत में लिया गया साथ ही संदिग्ध के कब्जे से चोरी का सामान बरामद किए गया।

आरोपित को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

You missed

error: Content is protected !!