हरिद्वार : देर रात प्राप्त सूचना पर फायर यूनिट रुड़की तत्काल घटनास्थल धनौरी रोड थाना क्षेत्र कलियर पहुंची। हाई प्रेशर वाहन से होजरील फैलाकर पंपिंग करते हुए कार में लगी आग को पूर्ण रूप से बुझाया एवं कार के पेट्रोल टैंक को फटने से बचाया। आग के चलते अर्टिगा कार 90% जल चुकी है।

 

वाहन स्वामी ने बताया कि निजी वाहन से हरिद्वार से कलियर आने के दौरान धनोरी से आगे कलियर की ओर वाहन से बहुत तेजी से धुआं निकलने लगा। कार सवार जैसे ही कार से नीचे उतरे तो वाहन ने अचानक आग पकड़ ली।

 

 

 

You missed

error: Content is protected !!