हरिद्वार : कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल को देह व्यापार के संबंध में मिली गुप्त सूचना पर A.H.T.U. व थाना कलियर पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम ने बीते कल दिनांक 02.03.2025 को कलियर क्षेत्रान्तर्गत रहमत साबरी गेस्ट हाउस सोहलपुर रोड कलियर पर छापा मारकर 05 महिलाओं और 04 पुरुष को आपत्तिजनक सामग्री के साथ दबोचने में कामयाबी हासिल की।

बरामदगी एवं सबूतों के आधार पर पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध थाना पिरान कलियर पर अनैतिक देह व्यापार एक्ट, पोक्सो एक्ट व B.N.S. के तहत मु0अ0स0 77/25, धारा 3/5/6/7 देह व्यापार अधिनियम, 17/18 पोक्सो अधिनियम व 64/144 B.N.S. पंजीकृत किया गया। आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

मुख्य आरोपी मुस्तफा काफी समय से गिरोह बनाकर देह व्यापार का धंधा चल रहा था तथा अपने गेस्ट हाउस पर बाहर से गरीब महिलाओं/ लड़कियों को काम दिलाने के नाम पर लाकर ग्राहकों का इंतजाम कर देह व्यापार कराया जाता था। आरोपी पर थाना कलियर में पहले के भी अभियोग पंजीकृत हैं।

 

You missed

error: Content is protected !!