देहरादून : रात्रि में थाना रायपुर पर सिटी कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नेशनल फाउडेशन, नशा मुक्ति केन्द्र केनाल रोड बालावाला के पास 02 पक्षों में लडाई झगडा हो रहा है। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा देखा कि दो पक्षों के मध्य गाडी क्षतिग्रस्त करने को लेकर विवाद हो रहा था । दोनों पक्ष शराब के नशे में मार पिटाई पर आमदा थे। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे थे । मौके पर दोनों पक्षों को समझाने का काफी प्रयास किया गया किन्तु दोनों पक्ष एक-दूसरे को मरने मारने पर उतारू हो गये । शान्ति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा देख मौके से 08 व्यक्तियों को अन्तर्गत धारा 126/135/170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया ।

 

 

You missed

error: Content is protected !!