देहरादून : विजय सिंह पटवाल निवासी शांति विहार, अजबपुर कला, देहरादून द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर दी कि 15 फरवरी को दोपहर वो अपने घर पर ताला लगाकर कहीं चले गए थे। रात को 8 बजे जब वापस लौटे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे तथा घर से कुछ नगदी तथा चांदी के सिक्के व घड़ियाँ ग़ायब थीं। उक्त तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0सं0-65/25 धारा-305 ए, 331(4) भा0न्या0सं0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
घटना के त्वरित अनावरण तथा उसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष नेहरु कॉलोनी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए। निर्देशित किया गया, जिस पर थाना नेहरू कालोनी पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया तथा फुटेज में दिख रहे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु मुखबिर मामूर किए। पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों से मुखबिर के माध्यम से पुलिस टीम को दिल्ली के शातिर नकबजन गैंग के उक्त घटना में शामिल होने तथा उक्त गिरोह के चोरी की अन्य घटनाओ को अंजाम देने की फिराक में देहरादून में रुके होने की जानकारी मिली, जिस पर तत्काल अलग-अलग टीमें गठित कर मैनुअल पुलिसिंग करते हुए गिरोह के सदस्यों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गई तथा दिनाँक : 17-02-25 को मुखबिर की सूचना पर दूधली सडक मार्ग से घटना में शामिल 03 अभियुक्तों *01: राशिद खान, 02: फैजान तथा 03: अमन* को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया । जिनके कब्जे से नेहरू कालोनी में चोरी की घटना से सम्बन्धित माल व अन्य सामान बरामद किया गया । बरामद अन्य सामान के सम्बन्ध में जानकारी करने पर अभियुक्तों द्वारा उक्त माल को दिनांक 16-02-25 की दोपहर में सुभाष नगर में एक बंद घर से चोरी करना बताया गया । जिसके सम्बन्ध में थाना क्लेमेनटाउन से जानकारी करने पर उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना क्लेमेंटाउन पर *मु0अ0सं0 16/25* पंजीकृत होना ज्ञात हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त राशिद दिल्ली का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध दिल्ली के विभिन्न थानों में चोरी, नकबजनी तथा अन्य अपराधों के लगभग 02 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
