टिहरी गढ़वाल : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद टिहरी गढ़वाल के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को जनपद के वांछित /मफ़रूर / हिस्ट्रीशीटर की धर पकड़ के लिए निर्देशित किया गया है, इसी क्रम में……

अपर पुलिस अधीक्षक  के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर  दिशा निर्देशन में थाना देवप्रयाग व CIU की संयुक्त टीम के द्वारा गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को चन्द्र भागा पुल के पास सुमन पार्क ढालवाला से गिरफ्तार किया गया।

 

दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना *देवप्रयाग* पर मुकदमा अपराध संख्या 4/25 धारा 2(ख,) 3(1 )गैंगस्टर एक्ट पंजीकृत है., दोनो अभियुक्तों को देहरादून कोर्ट में पेश किया जाएगा।

 

 

You missed

error: Content is protected !!