हरिद्वार : थाना जीआरपी हरिद्वार पर विगत कुछ समय से सूचना प्राप्त हो रही थी कि कुछ शातिर किस्म के अपराधी चलती ट्रेन में यात्रियों के आभूषण व नकदी/धनराशि चोरी/मोबाइल चोरी करते हैं जो शातिराना अंदाज में रेल यात्रियों को लूटते हैं व योजना बनाकर संगठित रूप मे चोरी की वारदातो को अन्जाम देते है उक्त चोरी की घटनाओ के सम्बन्ध मे थाना जीआरपी हरिद्वार पर कई अभियोग पंजीकृत है,ऐसे अपराधियों की धर पकड़ एवं ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु श्रीमती तृप्ति भट्ट, पुलिस अधीक्षक रेलवेज महोदया के दिशा-निर्देशन एवं श्री स्वप्निल मुयाल, पुलिस उपाधीक्षक रेलवे महोदय निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष जीआरपी हरिद्वार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा प्रभावी सुरागरसी- पतारसी करते हुए प्राप्त सूचनाओं के आधार पर आज दिनांक 16/02/2025 को भिन्न-2 दिनांको मे विभिन्न रेल यात्रियो के मोबाईल व सामान चोरी करने वाले शातिर चोर गिरोह/अभि0 गण 1 आशु पुत्र हरवशं नि0- ग्राम नगला इस्लाम पोस्ट भनेडा थाना- किरतपुर जिला- बिजनौर, यू0पी0 उम्र-26 वर्ष
2 -सतेन्द्र कुमार पुत्र कलवा सिंह नि0- रसुलपुर थाना व तह0- चांदपुर जिला- बिजनौर, उ0प्र0 उम्र-28
3 हरकेश पुत्र सुखपाल नि0- ग्राम चिरचिटा पोस्ट-मदीनपुर थाना –सलमपुर जिला- बुलंदशहर, उ0प्र0 उम्र-25 वर्ष
4 वशीम पुत्र शेरजाहं नि0- ग्राम खरड पोस्ट खरड थाना- फुगाना जिला- मु0नगर, उ0प्र0 उम्र-23 वर्ष
को चोरी के सामान कुल 09 मोबाईल फोन अलग-अलग कम्पनी के जिनके आईएमईआई चैक करने पर क्रमशः आईफोन नीला जो थाना जीआरपी हरिद्वार के के मु0अ0सं0- 07/25 से सम्बन्धित है।
सैमसंग कलर नीला, रेडमी ब्लैक कलर,सैमसंग ग्रै कलर,सैंमसग सफेद कलर, ओप्पो ब्लैक कलर, रेडमी आंसमानी कलर, सैमसंग नीला कलर ,विवो डार्क ब्लु व 02 मो0फो0 के चार्जर बरामद हुए, साथ ही काले काले रंग के पिट्ठु बैग से एक पिंक कलर हैंड वॉच अन्य कुछ सामान बरामदगी सहित अन्तर्गत धारा 305(बी)/317(2)/3(5)/313 बी0एन0एस0 व 35/106 बी0एन0एस0एस) में गिरफ्तार किया गया।
