हरिद्वार : माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड  द्वारा वर्ष 2025 तक नशा मुक्त देवभूमि बनाए जाने के संकल्प लिए जाने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों, थानों/ ANTF टीमों त्यौहारों सीजन द्वारा अवैध नशा की आवाजाही/बिक्री के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए है।

 आदेशों के अनुपालन के क्रम में थाना श्यामपुर व ANTF(एंटी नार्कोटिक्स टास्क फ़ोर्स) टीम द्वारा अलग-अलग टीमों का गठन किया , जिनमें रणनीति तैयार कर कुछ सादे वस्त्रों में भी तैनात किया गया तथा मुखबिर की सूचना मिलने पर सभी टीमों को सक्रिय कर कार्यवाही की गई।

 

थाना श्यामपुर पुलिस टीम व ANTF टीम हरिद्वार द्वारा मैनुअल पुलिसिंग, सघन पतारसी सुरागरसी करते हुए 4.2 तिरछा पुल के पास के चैकिंग के दौरान 01 संदिग्ध को 50 ग्राम अवैध स्मैक के हिरासत में लिया गया। 

 

संदिग्ध से पूछताछ करने बताया गया कि वह पहले भी स्मैक के तस्करी में जेल जा चुका है और यह स्मैक को वह बरेली से हरिद्वार लेकर आ रहा था। संदिग्ध से सघनता से जानकारी जुटायी जा रही है 

बरामद स्मैक के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना श्यामपुर पर मु0अ0स0-123/2024, धारा-8/21 NDPS ACT पंजीकृत किया गया

 

 

You missed

error: Content is protected !!