हरिद्वार : दिनांक 06/10/2024 को मुकेश जोशी निवासी खन्ना नगर ज्वालापुर की लिखित तहरीर पर अज्ञात कार (थार) सवार युवकों के खिलाफ दिनांक 05/10/2024 को आर्य नगर चौक ज्वालापुर के पास के पुत्र आयुष की कार को ओवर टेक कर रास्ता रोकने, मारपीट करने, गाड़ी/मोबाइल फोन की तोड़फोड़ व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 761/24 धारा 126(2) 115(2) 351(2) 324(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
वारदात के खुलासे के लिए घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज एकत्र कर आरोपी युवकों को चिन्हित करते हुए वाहन (थार) को कब्जे पुलिस लेकर कोतवाली ज्वालापुर में दाखिल किया गया। जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर मुकदमा उपपोक्त में धारा 191(2)109 बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
आरोपी युवकों की तलाश में लगातार संभावित स्थलों पर दबिश देने पर पुलिस टीम ने दिनांक 20/10/2024 को एक आरोपी गोविन्द सिखोला को दबोचकर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया था।
अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी टीम ने अब दिनांक 02/11/2024 को मुखबिर खास की सूचना पर बी.कॉम तृतीय वर्ष के छात्र (मुख्य आरोपी) काव्यांश उर्फ अश्मित सिखोला को शिवालिक नगर कोतवाली रानीपुर से दबोचने में कामयाबी हासिल की गई। अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
