देहरादून : थाना रायपुर दिनांक: 25-08-2024 को अमन नेगी  निवासी लेन न0 02 गढवाली कालोनी रिंग रोड रायपुर देहरादून ने थाना हाजा पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि उनकी मोटर साईकिल संख्या: यू0के0-07-एजे-5603 सुपर स्पेन्डर को सहस्त्रधारा क्रासिंग के पास दुकान के बाहर से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्काल मु0अ0सं0 3312/2024 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस टीम गठित कर आवश्यक निर्देश निर्गत किये गये। जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का गहनता से अवलोकन करने हुए पूर्व में वाहन चोरी में प्रकाश में आये वाहन चोरों का सत्यापन कर उनके अध्यातन स्थिति की जानकारी प्राप्त की गयी । इसके अतिरिक्त सुरागरसी पतारसी करते हुये मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, जिसके परिणाम स्वरूप थाना रायपुर क्षेत्रान्तर्गत वाहन चैकिंग के दौरान मालदेवता क्षेत्र से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त राहुल को चोरी की गयी मोटर साईकिल सं0: यू0के0-07- एजे-5603 के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिये उसके द्वारा मोटर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया।

 

 

You missed

error: Content is protected !!