हरिद्वार :  महाराजा अग्रसेन वैश्य समाज, हरिद्वार के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह हरिद्वार के एक  होटल में अत्यंत भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ सदस्य राजकुमार गुप्ता जी ने की।

समारोह में अतिथि के रूप में हरिद्वार के प्रथम मेयर श्री मनोज गर्ग पराग गुप्ता, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, अरविंद अग्रवाल, विशाल गर्ग, रामबाबू बंसल पार्षद हिमांशु गुप्ता तथा अमन गर्ग उपस्थित रहे अतिथियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए समाज की एकता, संगठन एवं सामाजिक विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन प्रत्युष्मणि गर्ग एवं संदीप अग्रवाल ने किया, जबकि सम्मानितचुनाव अधिकारियों महेश दास अग्रवाल, अरुण अग्रवाल एवं गिरीश अग्रवाल जीने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई।

तथा प्रमाण पत्र प्रदान किये।

 

शपथ ग्रहण करने वाले पदाधिकारी इस प्रकार हैं—

 

– अध्यक्ष – राघव मित्तल

– महामंत्री – रवि मित्तल

– कोषाध्यक्ष – अनुज गर्ग

 

समारोह में समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से आशुतोष मित्तल पंकज मित्तल, अमित अग्रवाल, विष्णु मित्तल, मनीष गुप्ता, राहुल बंसल, नितिन अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, रजत जैन, राजकुमार गुप्ता, प्रवीण जिंदल, पुनीत गुप्ता, प्रशांत मेहता, अनिल अग्रवाल, गुड्डू अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अंकित माहेश्वरी, हरीश अग्रवाल, हरीश मित्तल, सुमित गर्ग, नवीन अग्रवाल, मुकेश वार्ष्णेय, अनुभव गर्ग, कुलदीप गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, जितेंद्र गुप्ता, नितिन गुप्ता, संजय मोदी, अजय अग्रवाल, शरद अग्रवाल, पंकज गुप्ता, मोहित गर्ग, दीपक गोयल, अश्वनी गुप्ता, सुमित बंसल, अमित बंसल, गौरव बंसल सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर हरिद्वार इकाईज्वालापुर इकाई, कनखल इकाई एवं मध्य हरिद्वार इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने समारोह की गरिमा को और बढ़ाया।

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के प्रति पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने तथा महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों पर चलते हुए समाज की एकता, संगठन, सेवा और सामाजिक उत्थान के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

 

समारोह के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष राघव मित्तल, महामंत्री रवि मित्तल एवं कोषाध्यक्ष अनुज गर्ग ने सभी अतिथियों, संरक्षक मंडल, कार्यकारिणी सदस्यों, विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों तथा उपस्थित समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा व्यक्त किए गए विश्वास पर वे पूरी निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे तथा सभी के सहयोग से समाजहित में नए आयाम स्थापित करेंगे।

 

कार्यक्रम का समापन सामूहिक जलपान के साथ हुआ।

You missed

error: Content is protected !!