हरिद्वार : गुजरात के प्रसिद्ध हीरा व्यापारी सब्जी भाई ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर सेवा और आस्था का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने गुजरात से आए अनेक श्रद्धालुओं के लिए हरिद्वार में मां गंगा के निःशुल्क दर्शन की व्यवस्था कराई। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों और तीर्थों की यात्रा भी निःशुल्क कराई गई।

इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर गंगा स्नान एवं पूजा-अर्चना कर देश और समाज की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा में शामिल लोगों ने सब्जी भाई और उनके परिवार की इस सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहल से जरूरतमंद श्रद्धालुओं को देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र धामों के दर्शन करने का अवसर मिलता है।

सब्जी भाई ने कहा कि माता-पिता के आशीर्वाद से उन्हें धर्म और समाज सेवा का अवसर मिला है। उनका उद्देश्य अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को गंगा मैया के दर्शन और उत्तराखंड के पावन तीर्थों की यात्रा कराना है। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार की धार्मिक एवं सामाजिक सेवा जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज में सद्भाव, आस्था और मानवता का संदेश देते हैं।

You missed

error: Content is protected !!