कोटद्वार : कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड ने उत्तराखंड में अपनी मजबूत उपस्थिति को और सशक्त बनाते हुए कोटद्वार में अपना नया विशेष महिला एवं किड्स स्टोर शुरू किया है। इस नए स्टोर के साथ कंपनी ने उत्तराखंड में अपने स्टोर्स की संख्या बढ़ाकर 28 कर दी है। यह उद्घाटन कंपनी के विस्तार अभियान में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह नया स्टोर 1359 वर्ग फुट क्षेत्र में विकसित किया गया है और खाता संख्या-44, खेत संख्या-58 खा, 104, खात गांव, सीताबपुर, जिला पौड़ी गढ़वाल, कोटद्वार, उत्तराखंड में स्थित है।

 

नया स्टोर महिलाओं के लिए कैजुअल, पार्टी, एथनिक और फॉर्मल वियर की विस्तृत श्रृंखला के साथ-साथ बच्चों के लिए नवीनतम और ट्रेंडी परिधानों का आकर्षक संग्रह उपलब्ध कराएगा। कैंटाबिल ने अपने गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और आधुनिक फैशन के माध्यम से खुद को फैशन उद्योग के अग्रणी ब्रांडों में स्थापित किया है।

 

इस अवसर पर कैंटाबिल रिटेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक दीपक बंसल ने कहा कि कंपनी को कोटद्वार में अपना नया विशेष महिला एवं किड्स स्टोर शुरू करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। उन्होंने कहा कि मिड-प्रीमियम सेगमेंट में कैंटाबिल को ग्राहकों से लगातार सराहना और विश्वास मिला है। नया स्टोर महिलाओं और बच्चों के लिए फैशन-फॉरवर्ड परिधानों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराएगा। उन्होंने कहा कि देशभर में मजबूत उपस्थिति के साथ कंपनी आने वाले वर्षों में अपने रिटेल नेटवर्क का और विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

उन्होंने बताया कि कैंटाबिल लगातार प्रीमियम गुणवत्ता के परिधानों को आधुनिक और आकर्षक डिजाइन के साथ प्रस्तुत कर रहा है, जो बदलते फैशन ट्रेंड्स को दर्शाते हैं। ब्रांड का लक्ष्य ग्राहकों को बेहतरीन फैशन अनुभव प्रदान करना है और इसी दिशा में वह निरंतर नए एवं स्टाइलिश कलेक्शन पेश कर रहा है।

You missed

error: Content is protected !!