पिथौरागढ़ : निदेशक जनजाति कल्याण उत्तराखण्ड देहरादून एवं जिलाधिकारी से प्राप्त निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 दीपक सैनी ने बताया है कि प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान एवं धरती आबा उत्कर्ष अभियान योजना के संचालन एवं जागरूकता हेतु दिनांक 15 जून 2025 से 30 जून 2025 तक “Dharti Aaba Abhiyan-Awareness and Benefit Saturation Camps” का आयोजन किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये है उक्त योजना के अन्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विकास खण्ड धारचूला के ग्राम सिर्खा एवं बूदी तथा विकास खण्ड मुनस्यारी के अन्तर्गत ग्राम सरमौली चयनित है।

  जनपद के विभिन्न विकास खण्डो में बहुउद्‌देशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विकास खण्ड धारचूला में दिनांक 19-06-2025 तथा विकास खण्ड मुनस्यारी में दिनांक 20-06-2025 को शिविर प्रस्तावित है जिसमें चयनित ग्राम के परिवारो/व्यक्तियों का विभिन्न प्रकार के दस्तावेज आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जनधन बैंक खाता, जाति प्रमाण पत्र, स्थाई निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि आदि से लाभान्वित किया जायेगा।

 मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदस्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए है कि धरती आबा जनजाति उत्कर्ष अभियान से सम्बन्धित सभी विभागीय अधिकारीगण निर्धारित दिवस तथा निर्धारित स्थान पर स्टाल लगाना सुनिश्चित करेंगे।

error: Content is protected !!