हरिद्वार : (वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोजानंद) ब्रह्मपुरी स्थित रामनवमी के पावन अवसर पर बंजारा समाज की धर्मशाला में वार्षिक उत्सव संत महापुरुषों की गरिमा मय उपस्थिति के बीच बड़े ही धूमधाम हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर बोलते हुए आश्रम के महंत जंगीर दास महाराज ने कहा भगवान राम की महिमा बड़ी ही अपरम्पार है जिसने सच्चे हृदय से भगवान राम का नाम भजा वह भवसागर पार हो गया इस संपूर्ण सृष्टि में भगवान राम विद्यमान है भगवान राम इस सृष्टि के कण-कण में समाये हुए हैं भगवान राम कहां नहीं है राम मेरे हृदय में राम तुम्हारे हृदय में राम जल में राम इस संपूर्ण सृष्टि में राम व्याप्त है साधु संत ऋषि मुनी सतगुरु देव के रूप में हमारा मार्गदर्शन कर हमारे जीवन का कायाकल्प कर देते हैं और पलक झपकते ही उंगली पड़कर हमें भवसागर पार करा देते हैं इस अवसर पर बोलते हुए श्री वशिष्ठ दूधाधारी सप्त ऋषि आश्रम ब्रह्मपुरी के महंत जयरामदास महाराज ने कहा राम ही मूरत राम ही सूरत तुझ में राम मुझ में राम पीड़ा भी राम मरहम भी राम और राम करे उपचार रे इस सम्पूर्ण सृष्टि के कण कण में भगवान राम का वास है राम नाम की महिमा का गुणगान करने से मानव जीवन सार्थक हो जाता है जिसके हृदय में भगवान राम समाये हुए हैं उसके जीवन का उध्दार हो जाता है राम नाम की महिमा हमारा उद्धार करने वाली इस सृष्टि में व्याप्त पावन युक्ति है और इसी शब्द में मुक्ति का भी मार्ग छिपा है इस अवसर पर महंत सूरज दास महाराज महंत बिहारी शरण दास महाराज महंत दुर्गादास महाराज महंत प्रेमदास महाराज महंत प्रमोद दास महाराज महंत कन्हैया दास महाराज महंत सीताराम दास महाराज महंत गुरमीत सिंह महाराज महंत राघव दास महाराज महंत मुरारी शरण महाराज स्वामी अंकित शरण महाराज श्याम गिरी महाराज सतपाल दयाराम दास महाराज कोतवाल देहरादून बाबा रमेशानंद कोतवाल कमल मुनि महाराज कोतवाल धर्मदास महाराज ट्रस्ट के अध्यक्ष साधु राम तथा ट्रस्टी देश राज नारायण दास प्यार राम सहित भारी संख्या में संत महापुरुष उपस्थित थे सभी ने आयोजित विशाल भंडारे में भोजन प्रसाद ग्रहण किया
