एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना बुग्गावाला पुलिस द्वारा ग्राम तेलपुरा में नशा मुक्त अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चों व ग्रामीणों को नशे से बचाव, इसके दुष्प्रभाव एवं नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर जागरूक किया गया।

 

गांव के युवाओं को “ऑपरेशन नई किरण” के तहत नशा पीड़ितों की काउंसलिंग व पुनर्वास की जानकारी दी गई। साथ ही, नशा करने वालों की पहचान व नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में “जिंदगी को हां, नशे को ना” की शपथ दिलाई गई।

 

इसके अतिरिक्त, गौराशक्ति एप, साइबर क्राइम और यातायात सुरक्षा पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई।

error: Content is protected !!