देहरादून  : प्राची ध्यानी द्वारा कोतवाली नगर पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया कि प्रिंस चौक पर ऑटो में बैठने के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनका एप्पल कंपनी का आईफोन छीन लिया। उक्त शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर में मु0अ0सं0-62/2025, धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात में पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास आने जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए संदिग्धों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्रित की गयी। सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये से स्थानीय मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए सक्रिय किया गया, साथ ही सुरागरसी पतारसी करते हुए पूर्व में इस प्रकार की घटनाओं में जेल में गये अभियुक्तों की वर्तमान स्थिती का भौतिक सत्यापन किया गया। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के दौरान पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर चैकिंग के दौरान घटना में शामिल अभियुक्त आजम पुत्र विशाल अहमद को बारात घर रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

 

 

अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की पूर्ति के लिए मौका मिलते ही लूट व चोरी की घटनाओ को अंजाम देता है। अभियुक्त पूर्व में भी मोबाइल लूट व चोरी की घटनाओ में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध जनपद के अलग- अलग थानों में विभिन्न अपराधों के 06 अभियोग पंजीकृत है।

 

 

You missed

error: Content is protected !!