हरिद्वार :  डायल 112 द्वारा सूचना दी गई की दीनदयाल पार्किंग के अंदर एक महिला की सोने की चेन व अन्य आभूषण कहीं खो गए हैं।

 

 सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो  बुजुर्ग महिला निवासी लखनऊ उम्र 65 वर्ष द्वारा बताया गया कि मेरे पास एक छोटा पर्स था जिसमें मेरी दो तोले की सोने की चेन व दो सोने की अंगूठी थी जो नहीं मिल रही है।

 

 सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा पार्किंग में अथक प्रयास व सुरागरसी -पतारसी करते व त्वरित कार्यवाही करते हुए  महिला का पर्स व आभूषण ढूंढ कर महिला व उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। 

 

 महिला व उसके परिजनों द्वारा हरिद्वार पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा आभार प्रकट किया

 

 

You missed

error: Content is protected !!