SSP देहरादून के निर्देशानुसार आज दिनांक 09/02/2025 की प्रातः जनपद के नगर एवं देहात क्षेत्रो में पुलिस द्वारा जनपद में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों / किरायेदारों के सत्यापन हेतु बृहद स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान पुलिस की अलग- अलग टीमों का गठन करते हुए जनपद में निवासरत बाहरी ब्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू नौकरों व अन्य के सत्यापन किये गये।

 

अभियान के दौरान पुलिस द्वारा कुल 1574 व्यक्तियों के सत्यापन की कार्यवाही की गई तथा किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 328 मकान मालिकों के विरूद्ध 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान की कार्यवाही करते हुए 32, 80,000/ रूपये का जुर्माना किया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा अलग अलग थाना क्षेत्रों में 47 संधिक्त व्यक्तियों को पूछताछ हेतु थानों पर लाया गया तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले 73 लोगो के 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 22,000/- ₹ का जुर्माना वसूला गया।

You missed

error: Content is protected !!