कोतवाली मसूरी को थाना राजपुर से जीरो FIR प्राप्त हुई, जिसमें वादिनी द्वारा तहरीर देकर अवगत कराया कि अभियुक्त मोहम्मद आकिब द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर उसे अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया तथा शादी का दबाव बनाने पर अभियुक्त व उसके घर वालों द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलोज व जान से मारने की धमकी दी गई। वादी के लिखित तहरीर के आधार पर थाना हाजा पर मु०अ०सँ०- 01/25 धारा 323/506/376 भादवी पंजीकृत किया गया।

घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशो पर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी/पतारसी करते हुए अभियुक्त के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई तथा आज दिनांक 30/01/2025 को अभियुक्त को सहारनपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

 

You missed

error: Content is protected !!