रुद्रप्रयाग : जनपद के अंतर्गत समस्त पात्र वंचित पेंशनधारकों के लिए पेंशन संतृप्तीकरण अभियान के तहत विकासखंड वार रोस्टर जारी किया गया है। आयोजित शिविर में सहायक समाज कल्याण अधिकारी सहित संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारी व राजस्व उप निरीक्षक प्रतिभाग करेंगे ताकि पेंशन संबंधी सभी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास खंड जखोली के अंतर्गत 07 दिसंबर को पुजारगांव में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा जिसमें पुजारगांव, सिरवाड़ी, पूलन, मुन्याघर गांव के वंचित पेंशनधारकों की पेंशन संबंधी कार्यवाही की जाएगी। इसी तरह 09 दिसंबर को चैंरा में, 10 को बरसिर में, 11 को पांजणा में तथा 12 दिसंबर को तैला में पेंशन संतृप्तीकरण अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस तरह विकास खंड जखोली के अंतर्गत 27 विभिन्न स्थानों में उक्त शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि विकास खंड अगस्त्यमुनि के अंतर्गत वंचित पेंशन धारकों हेतु 39 तथा विकास खंड ऊखीमठ के अंतर्गत 13 विभिन्न स्थानों में पेंशन संतृप्तीकरण अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने सभी वंचित पेंशन धारकों से उक्त आयोजित होने वाले शिविर में प्रतिभाग करने की अपील की है।

error: Content is protected !!