हरिद्वार :  एक युवती ने कोतवाली रानीपुर पर तहरीर दी कि इण्डस्ट्रीयल एरिया गैस प्लांट मे नौकरी के दौरान दोस्ती होने का फायदा उठाते हुए एक सहकर्मी ने उसके साथ दुष्कर्म किया व अश्लील वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करते हुए कई बार फिर फायदा उठाया। तहरीर पर तत्काल मु0अ0सं0 480/24 धारा 376(2)(एन) भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।

घटना अनावरण हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा नामजद आरोपी की तलाश एवं सुरागरसी पतारसी की गई लेकिन आरोपी लगातार फरार चल रहा था। इस दौरान एसएसपी श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आरोपी पर 5000 रू0 का ईनाम घोषित किया गया। कई जगह दबिश देने के उपरान्त कल दिनांक 04.12.2024 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सचिन को सलेमपुर चौक से बहादराबाद जाने वाली रोड से दबोचने में कामयाबी हासिल की गई। विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 

You missed

error: Content is protected !!