हरिद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के आदेश एवं निर्देश के क्रम में प्रभारी अग्निशमन अधिकारी लक्सर द्वारा टीम के साथ अग्निशमन एवं सुरक्षा की दृष्टिगत पप्पू नर्सिंग होम लक्सर का फायर आडिट एवं निरीक्षण किया गया।

नर्सिंग होम में लगे अग्निशमन उपकरणों को चेक करने के पश्चात स्टाफ को उनके हैंडलिंग की विधि सिखाते हुए नर्सिंग होम स्वामी/प्रबंधक को निर्देशित किया गया कि नर्सिंग होम में नियुक्त सभी डॉक्टर एवं अन्य स्टाफ को अग्निशमन उपकरणों की प्रयोग विधि एवं हैंडलिंग की जानकारी होना अति आवश्यक है।

फायर आडिट एवं निरीक्षण के दौरान फायरमैन कविंद्र सिंह, चालक संजय कुमार मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!