पिथौरागढ़ : जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय अम्ब्रेला टास्क फोर्स की कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को बैठक आयोजित हुई बैठक में बाल कल्याण समिति में लंबित मामलों एवं सक्षम आने वाली चुनौतियां, जनपद में संचालित बल ग्रह 11 से 18 वर्ष की आयु की बालिकाओं, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति, बाल विवाह, नशा मुक्ति, बाल संरक्षण, बाल हितों, बाल अधिकारों, स्ट्रीटचिल्ड्रेन, बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना, चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा किए गए कार्यों आदि के संबंध में विस्तार से विचार विमर्श किया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के साथ समन्वय बनाते हुए जनपद में बाल विवाह बाल श्रम, बाल भिक्षा वृत्ति पर रोकथाम हेतु संयुक्त टीम का गठन कर रोक लगाने, एवं अपने-अपने क्षेत्र में सधन अभियान चलाकर कडी कार्रवाई करते संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये ।
जिलाधिकारी ने बाल विकास, स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के साथ ही स्वयं सेवी संस्थाओं को निर्देश दिये की महिलाओं से संबंधित मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए एक कमेटी का गठन करते हुई हर 10 दिन के भीतर 01 बैठक सुनिश्चित करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि जनपद अन्तर्गत ऐसे स्थानों जहां आने वाले दिनों में हिमपात होने की संभावना है ऐसे स्थानों में गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर सुरक्षित अन्यत्र स्थान पर शिफ्ट करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी द्वारा जिला प्रवेशन अधिकारी निर्मल सिंह बसेड़ा को बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के अन्तर्गत बालिकाओं को योजना के अन्तर्गत विभिन्न प्रकार के कौशल, आत्मरक्षा को कोर्स, खेल संबंधी एक्टिविटीज कोर्स, बच्चों को मुख्य परीक्षाओं की तैयारी हेतु कोचिंग व्यवस्था करने, हाईजीग पर विशेष कार्यक्रम संबंधित विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं संबंधित डॉक्टर से समन्वय बनाते हुए पहले जन जागरूकता अभियान करते हुए कार्यक्रम कार्यक्रम/प्रशिक्षण आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में जिलाधिकारी ने महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का वृहत प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को बाल विवाह एवं अन्य संबंधित सूचना मिलने पर कम से कम समय पर रिस्पांस देने की निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में एडीएम डॉ0 शिवकुमार बरनवाल,जिला शिक्षा अधिकारी तरुण पंत, जिला कार्यक्रम अधिकारी निर्मल बसेड़ा, अधीक्षका कार्ड बालिका गृह हेमा कापड़ी, अन्य विभागों के अधिकारी एवं स्वयंसेवी संस्था के पदाधिकारी उपस्थित रहे ।
