हरिद्वार पुलिस की बड़ी कार्रवाई  रात्रि को कोतवाली रानीपुर को सूचना मिली कि शिवालिक नगर में काफी ध्वनि प्रदूषण हो रहा है।

 

सूचना पर तत्काल रानीपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी की गयी, तो एक व्यक्ति विजय कुमार पुत्र स्व0 मदन पाल नि0 क्यू-60 शिवालिक नगर हरिद्वार एक कार्यक्रम में मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशो का उल्लंघन कर देर रात तक डी0जे0 बजा रहा था।

 

जिसपर पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत 5000/- रू0 का चालान कर, भविष्य में ध्वनि प्रदूषण के सम्बन्ध में मा0 उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुरूप ही डी0जे0 बजाने की हिदायत दी गयी।

 

जनपद में किसी भी स्थान पर माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशों का पालन न करने पर हरिद्वार पुलिस द्वारा की जाएगी तत्काल वैधानिक कार्रवाईl

 

 

 

You missed

error: Content is protected !!