देहरादून : आज दिनाँक 01/12/2024 को एसएससी देहरादून द्वारा देहरादून के विभिन्न न्यायालयो में नियुक्त कोर्ट पैरोकारों की मीटिंग ली गयी। मीटिंग के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी पैरोकारों के कॉज रजिस्टर चैक किये गए।

 

इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी कोर्ट पैरोकारों को मा0 न्यायालय में विचाराधीन मुकदमों में सभी गवाहों के समय से मा0 न्यायालय के समक्ष बयान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए, जिससे विचाराधीन मुकदमों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित की जा सके। साथ ही उपस्थित सभी कर्मचारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि कार्य के प्रति लापरवाही अथवा शिथिलता बरतने संबंधित किसी भी शिकायत को नजरअंदाज नहीं किया जायेगा, ऐसे कर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जायेगी।

You missed

error: Content is protected !!