देहरादून : कांग्रेस प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी द्वारा चलाये जा रहे जनसंवाद से जनसमर्थन’ कार्यक्रम के तहत देहरादून के डीए रोड स्थित वार्ड नंबर 13 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। नवीन जोशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए, विशेषकर स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में हो रहे घोटालों को लेकर। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के कार्यों के कारण देहरादून की सड़कों में गड्ढे और हादसों की संख्या बढ़ रही है, जिससे जनता परेशान है।

 

इसके अलावा, नवीन जोशी ने देहरादून शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए पाया कि गली-मोहल्लों की सड़कें खराब स्थिति में हैं, नालियां जाम हैं, और कूड़ा उठाने की व्यवस्था में कमी है। उन्होंने सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाओं के बावजूद अधिकारी उनकी बात नहीं सुन रहे हैं, जिससे आम जनता की समस्याएं बढ़ रही हैं।

 

नवीन जोशी ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी के मेयर बनने पर स्मार्ट सिटी निर्माण कार्यों की जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

उनके इस दौरे का उद्देश्य जनता की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाना है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे आगामी नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पार्टी का समर्थन करें, ताकि शहर का समुचित विकास सुनिश्चित किया जा सके। नवीन जोशी प्रदेश महामंत्री

error: Content is protected !!