पूरण सिह निवासी वार्ड न0- 06, विवेक बिहार हरर्बटपुर, थाना विकासनगर देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर आकर तहरीर दी कि अज्ञात चोर के द्वारा उनकी हर्बटपुर स्थित दुकान के अन्दर गल्ले से 4000-5000 हजार रुपये व एक आधार कार्ड चोरी कर लिया है। सूचना पर तत्काल धारा 305(A) BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

घटना के अनावरण/ अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु थाना विकासनगर में पुलिस टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा घटना के अनावरण हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 01/11/2024 को घटना में शामिल अभियुक्त सद्दाम को चोरी की गई नगदी तथा अन्य सामान के साथ जैन बाग की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

 

 

error: Content is protected !!