रुद्रप्रयाग :   पूर्व की भांति इस वर्ष भी 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जाएगी। इस अवसर पर समस्त शासकीय भवनों में प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इस दौरान गांधी जी के चित्र का अनावरण कर माल्यार्पण करने के साथ ही उनके जीवन संघर्ष, देश सेवा एवं जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला जाएगा।

उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय डीएस रौतेला ने अवगत कराया है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गांधी जयंती के अवसर पर समस्त शासकीय भवनों में प्रातः 8 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि ध्वज फहराने के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जीवन संघर्ष, देश सेवा एवं जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा निर्बल वर्ग के कल्याणार्थ अंत्योदय की अवधारणा, भावनात्मक एकता, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के संबंध में उनके विचारों का संक्षेप में वर्णन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गांधी जी के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी का भी स्मरण किया जाएगा तथा उनके चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाएगा साथ ही रामधुन का गायन होगा।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जनपद में विशेष स्वच्छता एवंज न जागरण अभियान चलाया जाएगा। प्रौढ़ शिक्षा एवं साक्षरता को बढ़ावा देने तथा सामाजिक समरसता लाने पर बल देने के साथ ही महिलाओं की उन्नत्ति के लिए गांधी जी द्वारा बताए गए मार्ग का अनुसरण करने, बालिका-शिक्षा के प्रचार-प्रसार, दहेज प्रथा की समाप्ति तथा महिलाओं को आर्थिक-सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर देने के लिए सामाजिक चेतना पैदा करने हेतु प्रभावी अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों से उक्त निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गांधी जयंती मनाए जाने की अपील की है।

You missed

error: Content is protected !!