थाना श्यामपुर क्षेत्रान्तर्गत रसियाबड़ नहर के पास नेशनल हाईवे-74 में 15 कि0मी0 पर निर्माणाधीन फ्लाई ओवर पर हाईवे निर्माण सामग्री सरिया, जैक और चैनल आदि चोरी हो गये थे।

 

जिस सम्बन्ध में वादी सौरभ पुत्र श्री राजवीर सिंह निवासी ग्राम मानगडी तहसील अतरोली जिला अलीगढ, उत्तर प्रदेश हाल पता मैसर्स आशोक कुमार बेस केंप लालढांग रोड गैण्डीखाता जिला हरिद्वार, उत्तराखण्ड द्वारा थाना श्यामपुर हरिद्वार पर मु0अ0सं0 106/2024 का अभियोग पंजीकृत कराया गया।

 

दिनांक 17.09.2024 को थाना श्यामपुर पुलिस टीम को दौराने चैकिंग रसियाबड नहर पटरी पुल पर एक संदिग्ध सिल्वर रंग की सेन्ट्रो कार नं0 UP20X-0488 खडी दिखी।

 

जिसको चैक किया गया तो गाडी की पिछली सीट पर लोहे का सामान रखा हुआ था। आरोपी से और संघनता से पूछताछ की जा रही है।

 

बरामद माल मुकदमाती व चोरी में प्रयुक्त वाहन सेन्ट्रो कार को थाना श्यामपुर पर दाखिल किया गया है।

 

 

You missed

error: Content is protected !!