माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के तहत जनपद को नशा मुक्त करने व नशा (अवैध शराब/स्मैक/ चरस/ गांजा आदि) तस्करों के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान को सफल बनाने के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्रग्स फ्री देवभूमि के तहत कार्यवाई करने हेतु निर्देशित किया गया जिसके क्रम में थाना क्षेत्राअंतर्गत नशा माफियाओं के विरुद्ध कार्यवाई करने हेतु बताया उक्त के क्रम में दिनांक 06/11/2023 को पथरी पुलिस द्वारा शराब तस्करों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिशें से दी गई, दबिश के दौरान ग्राम दीनारपुर में 02अभियुक्तों के कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची शराब मय भट्टी उपकरण बरामद की
गयी।

मौके पर 2500 लीटर लाहन नष्ट किया गया।

अभियुक्तों के विरूद्व थाना हाजा पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

You missed

error: Content is protected !!