31 वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में आयोजित 22वीं प्रादेशिक अंतर्जनपदीय वाहिनी पुलिस जूडो कलस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए हरिद्वार के खिलाड़ियों ने अपना दम खम दिखा कर बेहतरीन प्रदर्शन कर जूडो में 2 🥇गोल्ड व ताइक्वांडो में 1 🥈सिल्वर मेडल जीत कर हरिद्वार पुलिस का मान बढ़ाया।

एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा सभी को बधाई देते हुए भविष्य में ऑल इंडिया लेवल पर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

*मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों का विवरण*

1- HC रवि कुमार- (66 किलो कैटेगरी) जूडो- 🥇
2- C दीपक वालिया- (73 किलो कैटेगरी) जूडो-🥇
3- C सुनील ध्यानी- (70 किलो कैटेगरी) ताइकवांडो-🥈

error: Content is protected !!