हरिद्वार के भूपतवाला स्थित पतंजलि आश्रम में गुजरात के अहमदाबाद से पधारे श्रद्धालु एवं धर्मप्रेमी नरेश के पंड्या जी के पावन सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। कथा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसपान किया तथा धर्म लाभ अर्जित किया।

 

कथा व्यास ने श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भगवान श्रीहरि की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत कथा मानव जीवन को सत्य, भक्ति और सदाचार की राह पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा के दौरान श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

 

इस अवसर पर नरेश के पंड्या जी ने कहा कि धर्म और संस्कारों के प्रचार-प्रसार हेतु इस प्रकार के आयोजनों का विशेष महत्व है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से नियमित रूप से सत्संग और कथा श्रवण करने का आह्वान किया। आयोजन में भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण भी किया गया।

 

कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!