भक्ति और श्रद्धा के साथ निकली श्रीमद भागवत कथा की भव्य कलश यात्रा

 

हरिद्वार : शहर में आज श्रीमद भागवत कथा के शुभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा हरि की पौड़ी से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए भोलेश्वर मार्ग स्थित कथा स्थल तक पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया तथा पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

 

कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारों एवं भजनों के साथ नृत्य करते हुए आगे बढ़े। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।

 

आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 18 मई 2026 से 25 मई 2026 तक किया जाएगा। इस कथा के वाचक पूज्य श्री फलाहारी बाबा (अयोध्या वाले) रहेंगे, जो श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान प्रतिदिन भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

 

इस धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान श्री राजकुमार चंदोलिया एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राजबाला चंदोलिया हैं। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से कथा में पहुंचकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

 

कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के सदस्यों एवं स्थानीय श्रद्धालुओं का विशेष सहयोग रहा।

error: Content is protected !!