हरिद्वार : भूपतवाला स्थित दूधाधारी चौक के पास मां अन्नपूर्णा शुद्ध वैष्णो भोज का भव्य शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। शुभारंभ अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ विधिवत पूजा-अर्चना एवं फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर संचालक महादेव पवार ने बताया कि मां अन्नपूर्णा शुद्ध वैष्णो भोज में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को शुद्ध, स्वादिष्ट और सात्विक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्राहकों की सुविधा और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

 

शुभारंभ समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नए प्रतिष्ठान के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भूपतवाला क्षेत्र में इस प्रकार के शुद्ध वैष्णो भोजनालय की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिससे यात्रियों और श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिलेगी।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रसाद वितरण एवं अतिथियों के लिए विशेष भोजन व्यवस्था भी की गई। शुभारंभ के मौके पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!