हरिद्वार : रायवाला स्टेशन के सामने स्थित नए रेस्टोरेंट “रसोई हवेली” का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। शुभारंभ के दौरान विधिवत पूजा-अर्चना कर रेस्टोरेंट की सफलता एवं समृद्धि की कामना की गई।

 

रसोई हवेली के संचालक विजय जी ने बताया कि यहां ग्राहकों को स्वादिष्ट एवं शुद्ध भारतीय व्यंजनों के साथ बेहतर सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। रेस्टोरेंट का आकर्षक इंटीरियर और पारंपरिक वातावरण लोगों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। उद्घाटन के मौके पर आए अतिथियों ने रसोई हवेली की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक बेहतरीन पहल बताया।

 

इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि पार्षद महावीर वशिष्ठ, ओम जमदग्नि, प्रधान कुलदीप नेगी, दिव्य बेलिवाल, सोनीपत सांसद सतपाल ब्रह्मचारी जी के भतीजे सोनू जी उपस्थित रहे। लोगों ने रसोई हवेली के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए संचालकों को शुभकामनाएं दीं। उद्घाटन समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों के लिए विशेष जलपान की व्यवस्था भी की गई।

इस अवसर पर विक्रम, संदीप, जितेंद्र, विजय, अमन मौजूद रहे।

You missed

error: Content is protected !!