हरिद्वार :  रानीपुर मोड़ स्थित आशीर्वाद हेल्थ केयर एंड फर्टिलिटी सेंटर में रविवार को निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. आकाश जैन ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया।

 

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में मरीजों ने पहुंचकर अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और विशेषज्ञ सलाह ली। डॉ. आकाश जैन ने विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य एवं फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से जानकारी दी और मरीजों को उचित उपचार के लिए मार्गदर्शन किया।

 

इस अवसर पर सेंटर के स्टाफ ने भी मरीजों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा। आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उन्हें जागरूक करना है।

 

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित करने की मांग की।

You missed

error: Content is protected !!