हरिद्वार : आज जगद्गुरु आश्रम, हरिद्वार में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के नव नियुक्त महामंडलेश्वर पूज्य कपिलानंद सरस्वती जी महाराज का भव्य पट्टाभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य संपन्न हुआ।

 

पट्टाभिषेक जगद्गुरु #शंकराचार्य पूज्य #राजराजेश्वराश्रम जी महाराज, निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 #आचार्यमहामंडलेश्वर पूज्य स्वामी #कैलाशानन्द_गिरि जी महाराज, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं माँ मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्य श्री महंत रविंद्र पुरी जी महाराज, महामंडलेश्वर पूज्य हरिचेतनानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर पूज्य ललितानंद गिरि जी महाराज, महामंडलेश्वर पूज्य दर्शन भारती जी महाराज, महामंडलेश्वर आदि योगी पुरी जी महाराज, पूज्य श्री महंत राम रतन गिरी, पूज्य श्री महंत राज गिरी, उपमहंत सोम गिरी, उपमहंत प्रभात गिरी, उपमहंत सतीश वन तथा अन्य समस्त पूज्य संतों के करकमलों द्वारा विधिवत सम्पन्न हुआ।

 

यह दिव्य पट्टाभिषेक समारोह आध्यात्मिक परंपरा, वैदिक संस्कार और संत समाज की एकता का अनुपम प्रतीक बना। कार्यक्रम में श्रद्धालुजन भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने और आशीर्वाद प्राप्त किया।

error: Content is protected !!