हरिद्वार : अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के समीप संजीवनी फार्मेसी एवं श्रीजी कॉस्मेटिक का विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं व्यापारियों ने उपस्थित होकर नए प्रतिष्ठानों के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर संचालकों ने बताया कि ग्राहकों को यहां गुणवत्तापूर्ण दवाइयां और कॉस्मेटिक उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

उद्घाटन समारोह में आए अतिथियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

error: Content is protected !!