हरिद्वार :  आज श्री प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में वैशाखी महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज के संयोजन में संपन्न हुआ, जिसमें अनेक संत-महात्माओं एवं गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी कपिल मुनि जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी हरी चेतनानंद जी महाराज, स्वामी रवि देव शास्त्री जी, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद जी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी भगवदाचार्य जी, स्वामी सुर्यांशमुनि जी, महंत गोविंद दास जी महाराज, स्वामी राघवेंद्र दास जी सहित अन्य संतगण उपस्थित रहे और अपने आशीर्वचन प्रदान किए।

 

कार्यक्रम में सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से भी कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रही। इनमें जयपाल चौहान जी, सुनील सैनी जी, शोभा राम प्रजापति जी, आशुतोष शर्मा जी, अजय जी, संजीव चौधरी, हरविंदर जी, जगदग्नि जी, जगदीश लाल पाहवा, विशाल गर्ग, अमित सैनी, नीरज सैनी, कनिष्क जी, हीरालाल केशवाणी, प्रदीप मेहता, सचिन चाहल, सुमित बंसला जी, राजीव शर्मा जी एवं पुरुषोत्तम शर्मा जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान संतों के आशीर्वचन, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान की गई। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

 

अंत में आयोजक स्वामी रूपेंद्र प्रकाश जी महाराज ने सभी आगंतुकों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए समाज में सद्भाव, एकता एवं आध्यात्मिक जागरूकता के संदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

error: Content is protected !!